Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
    सिरमौर

    गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

    By Himachal VartaJuly 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित द ओलिव स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 27 विद्यालयों (विद्यालय सहित 26 अन्य टीमों) ने भाग लिया, जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की बालक वर्ग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर  जी.एस. सैनी और प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना के बल पर यह सफलता हासिल हुई है। विद्यालय प्रशासन ने टीम के कोच  प्रवीण कुमार को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.