नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आज से शुरू कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। तीन राज्यों की सीमाओं से जुड़े सिरमौर जिले से हरिद्वार की ओर हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेने जाते है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरमौर की सीमाएं हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड से जुड़ी होने के कारण हर वर्ष हजारों कांवड़िये इसी रास्ते हरिद्वार पहुंचते हैं। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। यात्रा के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहे उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर पुलिस ने लंगर संचालकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिला सिरमौर होकर हरिद्वार जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सिरमौर द्वारा व्यापक कदम उठाए गए
Breakng
- हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री
- स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल
- हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल संसाधन कक्ष का किया लोकार्पण
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
- कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, हर मोड़ पर सिरमौर पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा : एसपी सिरमौर
- नाहन बिजली बोर्ड में बढ़ा फील्ड कर्मचारियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
Thursday, July 30
