नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद में जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को इन्द्र दत्त पुत्र हुकम दत्त निवासी ग्राम एवं डाकघर सराहां, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणबीर सूद पत्नी पुनीत सूद, निवासी सेक्टर-49D, चंडीगढ़ तथा वर्तमान निवासी गांव पोहघाट, डाकघर बागपशोग, तहसील पच्छाद ने कथित रूप से जाली कृषक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उसका दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इस दौरान भूमि संबंधी कानूनों का उल्लंघन किया गया तथा शिकायतकर्ता एवं स्थानीय निवासियों को धमकाने और भयभीत करने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी।
Breakng
- हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री
- स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल
- हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल संसाधन कक्ष का किया लोकार्पण
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
- कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, हर मोड़ पर सिरमौर पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा : एसपी सिरमौर
- नाहन बिजली बोर्ड में बढ़ा फील्ड कर्मचारियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
Thursday, July 30