नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकला के मालोवाला गांव में गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गुज्जर समुदाय से संबंध रखने वाले सुलेमान के घर की रसोई पर अचानक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। पेड़ के नीचे परिवार की पांच बकरियां और करीब 15 से 20 मुर्गियां दब गईं, जबकि घर में रखा राशन भी पूरी तरह खराब हो गया।दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले सुलेमान के सामने इस हादसे के बाद आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ग्राम पंचायत बनकला के प्रधान चेतन चौहान को दी गई। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे, प्रभावित परिवार का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने अपनी ओर से फौरी आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई।ग्राम प्रधान ने हल्का पटवारी को मौके पर बुलाकर नुकसान का आकलन करवाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार परिवार को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान चेतन चौहान ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पंचायत प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। प्रशासन से उचित राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
