नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस ने शहर में कुछ अरसे से सड़कों के किनारे खड़ी कारों के टायर चोरी के 4 मामलों का भांडा फोड़ किया है । इस कड़ी में चिड़ावाली निवासी मास्टरमाइंड आरोपी अभिमन्यु पुत्र स्व. अनिल कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी चीडावाली मोहल्ला को हिरासत ले लिया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पिछले कुछ समय से नाहन क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला सिरमौर पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की गई।
एसपी ने बताया कि दिनांक 14.06.2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)के तहत शिकायतकर्ता राकेश कुमार की शिकायत पर पंजीकृत किया गया। शिकायतकर्ता अपने परिवार सहित नाहन स्थित बिरोजा फैक्ट्री के समीप किराये के कमरों में रहता है तथा अपनी कार HP18C-6241 को बिरोजा फैक्ट्री के पास सड़क किनारे नाले के समीप बनी पार्किंग में खड़ा करता था, जहां अन्य लोग भी अपने वाहन पार्क करते थे।दिनांक 10.06.2026 को प्रातः लगभग 8:00 बजे उसने अपनी कार उक्त स्थान पर पार्क की थी, जो लगभग 10:00 बजे तक सुरक्षित थी। अगले दिन 11.06.2026 को सायं लगभग 8:00 बजे जब वह अपनी कार के पास पहुंचा तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी कार के चारों टायर एवं अलॉय व्हील चोरी कर लिए गए थे तथा वाहन को ईंटों के सहारे खड़ा किया गया था। काफी तलाश करने के बावजूद चोरी किए गए टायर बरामद नहीं हुए।
