Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • कार टायर चोरी में चीड़ावाली का निवासी मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में
    • प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
    • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 31
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को
    सोलन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

    By Himachal VartaJuly 31, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर एवं कण्डाघाट, अर्की, कसौली, नालागढ़ न्यायालय परिसर में 12 सितम्बर, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।
    प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, वाहन चालान के मामले, धन वसूली के मामले इत्यादि का सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों तथा सेवानिवृत्ति से संबधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा होगा।
    सचिव ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है। न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकदमे का न्यायालय शुल्क वापस हो जाता है। इसमें किसी पक्ष को सजा भी नही होती। उन्होंने कहा कि वाहन चालान के मामलों में वर्चुअल कोर्ट की साइट पर जाकर भी भुगतान किया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो 12 सितम्बर, 2026 से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन व जिला के सभी न्यायालयों में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। जिस न्यायालय में मामला विचाराधीन है में भी इस सम्बन्ध में आवेदन किया जा सकता है।
    प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-220713 व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • कार टायर चोरी में चीड़ावाली का निवासी मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में
    • प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.