Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एम.एस.एम.ई., स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
    • डॉ. दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के सुधरने की उम्मीद
    • अगर 07 अगस्त तक सड़क सुधरनी शुरू नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरेगी: सुखराम चौधरी
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, August 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अगर 07 अगस्त तक सड़क सुधरनी शुरू नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरेगी: सुखराम चौधरी
    सिरमौर

    अगर 07 अगस्त तक सड़क सुधरनी शुरू नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरेगी: सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaAugust 1, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों, आपदा राहत में प्रदेश सरकार की उदासीनता तथा विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग पर गंभीर सवाल उठाए।  उन्होंने कहा कि देवीनगर–रामपुरघाट–नवादा, बद्रीपुर–जमनीवाला–परदूनी, भगानी चौक–गोजर–डाकपत्थर, पुरुवाला–अम्बोआ–राजपुर सहित समस्त आंजभोज क्षेत्र की सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन लंबे समय से इनके रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है तथा आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सुखराम चौधरी ने कहा कि उन्होंने पांवटा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा विधानसभा में अब तक 25 बार उठाया है, लेकिन प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब तक औपचारिक रूप से पांवटा साहिब के दौरे पर नहीं आए हैं। विधानसभा के दौरान जब उन्होंने इन सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, तब मुख्यमंत्री ने स्वयं उन्हें आश्वासन दिया था कि इन सड़कों के सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दुर्भाग्यवश आज तक यह आश्वासन केवल आश्वासन ही बनकर रह गया है और क्षेत्र की जनता बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर है।  उन्होंने बताया कि उनके निरंतर प्रयासों से डीएमएफटी (DMFT) के तहत देवीनगर सड़क के लिए 20 लाख रुपये तथा भगानी सड़क के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • एम.एस.एम.ई., स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
    • डॉ. दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के सुधरने की उम्मीद
    • अगर 07 अगस्त तक सड़क सुधरनी शुरू नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरेगी: सुखराम चौधरी
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.