नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कांगर घाट से आगे धरयार कैंची के पास एक पिकअप वाहन संख्या HP-71-4518 को देखा, जिसके डाले में नीली तिरपाल के नीचे सामान संदिग्ध अवस्था में ढका हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम सर्वेश ठाकुर पुत्र श्री जगमोहन सिंह, निवासी गांव बन्नो, डाकघर शाडिया, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर तथा साथ बैठे व्यक्ति ने रोबिन पुत्र श्री प्रेमलाल ठाकुर, निवासी गांव कथेड़, डाकघर मल्होटी, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर बताया। एसपी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान उसके अंदर बिरोजा के कुल 119 टिन लोड पाए गए। पुलिस द्वारा उक्त बिरोजा के रात्रिकालीन परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दोनों व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
Breakng
- एच.आर.टी.सी. के बेड़े में शामिल होंगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें – मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
- पच्छाद में पुलिस ने पिकअप में जा रहे 119 बिरोजे से भरे टिन पकड़े, मामला दर्ज
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 04 व 05 अगस्त को
- एम.एस.एम.ई., स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
- डॉ. दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के सुधरने की उम्मीद
Monday, August 3
