Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डिंगरी सरजेट में बारिश के बीच गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत व महिला घायल
    सिरमौर

    डिंगरी सरजेट में बारिश के बीच गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत व महिला घायल

    By Himachal VartaAugust 4, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):-जिला जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। तेज बारिश के बीच फिसलकर एक कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार (एचपी-52ए-6482) में सवार डिंगरी सरजेट गांव के निवासी मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे लगातार हो रही बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिंगरी सरजेट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल सराहां में भर्ती कराया गया है।कार चला रहे तपेंद्र सिंह के जीजा कंवर बलवंत सिंह निवासी कोटला बरोग (मरयोग) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद कई बार 108 एम्बुलेंस सेवा पर फोन किया गया, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि चालक ने दुर्घटना स्थल तक आने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता तो दोनों घायलों की जान बचाई जा सकती थी। अंततः ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया।इधर, मंगलवार तड़के से जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.