Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कटासन खड्ड में अचानक आई बाढ़ में फंसे 25 लोगों को तीन घंटों में सुरक्षित बाहर निकाला
    • विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • ज़िला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।
    • डॉ. शांडिल ने हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. वाई.एस. परमार को किया याद
    • डिंगरी सरजेट में बारिश के बीच गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत व महिला घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, August 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।
    सिरमौर

    राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।

    By Himachal VartaAugust 4, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं  प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में समस्त प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने डॉ. परमार के दूरदर्शी नेतृत्व, हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके अतुलनीय योगदान तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. परमार के आदर्शों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) तथा रोवर्स एवं रेंजर्स (आर एंड आर) इकाइयों के स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी स्वयंसेवकों ने डॉ. परमार के आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ विवेक नेगी, प्रो धनमंती ,प्रो दीपा चौहान, डॉ प्रदीप तोमर , डॉ अनूप, प्रो सुदेश कुमार, डॉ पंकज, प्रो ऋचा,प्रो बारूराम,प्रो नवदीप शाह , प्रो कमल, डॉ जगदीश चंद ,प्रो वीना, श्री बलबीर ,प्रो जयचंद, प्रो दीपिका, प्रो दिव्या,प्रो अनिल कुमार ,प्रो रजत, श्री बलबीर, श्री रवि दत तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कटासन खड्ड में अचानक आई बाढ़ में फंसे 25 लोगों को तीन घंटों में सुरक्षित बाहर निकाला
    • विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • ज़िला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।
    • डॉ. शांडिल ने हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. वाई.एस. परमार को किया याद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.