नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):-जिला जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। तेज बारिश के बीच फिसलकर एक कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार (एचपी-52ए-6482) में सवार डिंगरी सरजेट गांव के निवासी मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे लगातार हो रही बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिंगरी सरजेट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल सराहां में भर्ती कराया गया है।कार चला रहे तपेंद्र सिंह के जीजा कंवर बलवंत सिंह निवासी कोटला बरोग (मरयोग) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद कई बार 108 एम्बुलेंस सेवा पर फोन किया गया, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि चालक ने दुर्घटना स्थल तक आने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता तो दोनों घायलों की जान बचाई जा सकती थी। अंततः ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया।इधर, मंगलवार तड़के से जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
Breakng
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
Sunday, September 27
