नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में समस्त प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने डॉ. परमार के दूरदर्शी नेतृत्व, हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके अतुलनीय योगदान तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. परमार के आदर्शों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) तथा रोवर्स एवं रेंजर्स (आर एंड आर) इकाइयों के स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी स्वयंसेवकों ने डॉ. परमार के आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ विवेक नेगी, प्रो धनमंती ,प्रो दीपा चौहान, डॉ प्रदीप तोमर , डॉ अनूप, प्रो सुदेश कुमार, डॉ पंकज, प्रो ऋचा,प्रो बारूराम,प्रो नवदीप शाह , प्रो कमल, डॉ जगदीश चंद ,प्रो वीना, श्री बलबीर ,प्रो जयचंद, प्रो दीपिका, प्रो दिव्या,प्रो अनिल कुमार ,प्रो रजत, श्री बलबीर, श्री रवि दत तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
