Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
    • सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
    • साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
    • फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
    • हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • नाहन टायर चोरी कांड में एसआईटी ने मनीमाजरा से 4 और अलॉय टायर किए बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
    सिरमौर

    फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा

    By Himachal VartaAugust 5, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप निदेशक कृषि सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में दो फसल बीमा योजनाएं जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना चल रही है जिसके अंतर्गत खरीफ मौसम -2025 के लिए फसलों का बीमा 15 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की और धान तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत आलू और टमाटर की फसलों का बीमा किया जाना है।
    उन्होंने बताया कि मक्की और धान दोनो फसलों के लिए बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर है जिसमें किसानों को बीमित राशि का मात्र 02 प्रतिशत अर्थात प्रति हेक्टेयर 1200 रुपये या प्रति बीघा 98 रुपये प्रीमियम राशि के रूप में देना होगा। इसी प्रकार टमाटर के लिए बीमित राशि 02 लाख तथा आलू की बीमित राशि 01 लाख, 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इन दोनों फसलों के लिए किसानों को 05 प्रतिशत अर्थात टमाटर के लिए 800 रुपये तथा आलू के लिए 600 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम राशि देनी होगी जबकि शेष प्रीमियम राशि का भुगतान केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इन फसलों का बीमा करवा कर किसान फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक, प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, सैलाब, प्राकृतिक आग, भूमि कटाव आदि के जोखिम से फसलों को सुरक्षित कर सकते है। इसके अतिरिक्त फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत आपदाओं से होने वाले नुकसानों की भी भरपाई की जा सकती है।
    उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिन्होंने बैंक से ऋण लिया है उनकी फसलों का बीमा स्वतः ही हो जाएगा यदि वह फसल का बीमा नहीं करवाना चाहते हैं तो उन्हें बैंक में बीमा न करने का घोषणा पत्र देना होगा जबकि गैर ऋणी किसान अपनी फसल का बीमा नेशनल फसल बीमा पोर्टल  (https://pmfby.gov.in/)     पर बैंको के माध्यम से अथवा लोक मित्र केंद्र के माध्यम से करवा सकते है।
    उन्होंने बताया कि जिला में कृषि बीमा कम्पनी एआईसी फसलों के बीमा के लिए कार्य कर रही है। फसल बीमा से संबंधित जानकारी के लिए नाहन खंड के किसान 9816640065, पच्छाद में 9459815765, रेणुका और शिलाई में 8629808485 तथा पांवटा साहिब में 8219282290 पर अथवा नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
    • सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
    • साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
    • फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
    • हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.