Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
    • सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
    • साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
    • फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
    • हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • नाहन टायर चोरी कांड में एसआईटी ने मनीमाजरा से 4 और अलॉय टायर किए बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण

    By Himachal VartaAugust 5, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कांटी मशवा का विधिवत लोकार्पण किया।
    इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया।
    उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पीएचसी भवन की बधाई देते हुए कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के माध्यम से आस पास की तीन पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
    उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत पीएचसी कमरऊ, पीएचसी सतौन, पीएचसी चाँदनी तथा पीएचसी कोटा पाब के भवनों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है इन भवनों में डॉक्टर के रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। उद्योग मंत्री ने बताया कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर सहित फार्मासिस्ट उपलब्ध है तथा क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।
    उद्योग मंत्री ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सतौन उपमंडल के अंतर्गत ही लगभग 70 करोड़ की योजनाओं का कार्य प्रगति पर है जिसमें पीएचसी सतौन 1 करोड़ 37 लाख, पीएचसी कमरऊ 1 करोड़ 25 लाख, पीएचसी कोटा पाब 56 लाख, पीएचसी चांदनी 55 लाख, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सतौन 5 करोड़ की लागत से, 15 करोड़ 90 लाख से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक, मानल- कोड़गा 23 करोड़, 10 करोड़ चिलॉन- चोंकी- मृगवाल रोड, 2 करोड़ रेणुका-सतौन रोड की मेटलिंग, 4.50 करोड़ से सालवाला-धमोन रोड के कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त पीएचसी काटीं मस्वा 1 करोड़ 26 लाख की लागत से, 2 करोड मानल से कांटी मशवा रोड की मेटलिंग तथा 2 करोड़ की लागत से चांदनी से कठवार रोड की मेटलिंग के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
    उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 19 करोड़ की लागत से शिलाई में निर्मित होने वाले 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसे जल्द पूर्ण कर ही जनता को समर्पित किया जाएगा। जिसके उपरांत नागरिक अस्पताल शिलाई में मरीजों की सुविधा के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में 250 से 300 मरीजों की प्रतिदिन की ओपीडी है जिनके लिए 10 डॉक्टर मौजूद है। जिनमें ईएनटी, मैडिसन, हड्डियों तथा महिलाओं के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल  है।उद्योग मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व मरीजों को पांवटा साहिब या नाहन रेफर किया जाता था परन्तु अब उनका शिलाई में ही बेहतर उपचार सुनिश्चित हो रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
    उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी क्षेत्रवासियों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखी।
    उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, कमरऊ सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख,बडवास सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, 3 लाख खिल रोड के लिए, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुस्तकालय के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। स्कूल की चारदीवारी तथा खड पर जल्द पुल लगाने का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, सीएमओ डॉ राकेश प्रताप, बीएमओ के. एल भगत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई पदम् प्रकाश,  बीडीओ राजेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, ई. आई. उद्योग काका राम शर्मा, प्रधान कांटी मशवा प्रियंका चौहान व उप प्रधान खजान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
    • सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
    • साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
    • फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
    • हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.