नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में हुए बहुचर्चित टायर चोरी मामले की जांच में विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अभिमन्यु (निवासी चिड़ावाली) की निशानदेही पर चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट से 4 और अलॉय व्हील बरामद किए हैं। इसके साथ ही इस मामले में अब तक बरामद किए गए टायर और अलॉय व्हील की कुल संख्या 20 हो गई है।पुलिस के अनुसार, नाहन पुलिस की SIT अब तक शहर में हुई टायर चोरी के कुल 5 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों के ऑनलाइन लेनदेन का विश्लेषण कर मुख्य आरोपी अभिमन्यु को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके टायर और अलॉय व्हील चोरी करता था। इसके बाद वह चोरी का सामान चंडीगढ़ के मनीमाजरा मोटर मार्केट में चालान का झूठा बहाना बनाकर बेच देता था।इससे पहले पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर मनीमाजरा से 16 टायर और अलॉय व्हील बरामद किए थे। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए SIT ने 4 और अलॉय व्हील बरामद कर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी से गहन पूछताछ के आधार पर चोरी के अन्य मामलों तथा संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
Breakng
- उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
- सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
- साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
- फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
- हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
- नाहन टायर चोरी कांड में एसआईटी ने मनीमाजरा से 4 और अलॉय टायर किए बरामद
Wednesday, August 5
