Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
    • सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
    • साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
    • फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
    • हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • नाहन टायर चोरी कांड में एसआईटी ने मनीमाजरा से 4 और अलॉय टायर किए बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
    सिरमौर

    साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!

    By Himachal VartaAugust 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने वाले और “हिमाचल निर्माता” के रूप में विख्यात डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर हर वर्ष प्रदेश की राजनीति श्रद्धांजलियों, पुष्पांजलि कार्यक्रमों और बड़े-बड़े बयानों से गूंज उठती है। लेकिन जयंती बीतते ही मानो उनकी विरासत भी राजनीतिक गलियारों से ओझल हो जाती है। सवाल यह है कि जिस व्यक्तित्व ने हिमाचल को अलग पहचान दिलाई, क्या उनकी जन्मस्थली और परिवार को वह सम्मान मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं?
    प्रदेश में वर्षों तक कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें रहीं। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है तो प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में है, लेकिन डॉ. परमार के परिवार का कोई सदस्य आज किसी बड़े राजनीतिक, बोर्ड, निगम अथवा संवैधानिक पद पर नजर नहीं आता। ऐसे में यह सवाल लगातार उठता रहा है कि क्या दोनों प्रमुख दलों ने डॉ. परमार के नाम का राजनीतिक उपयोग तो किया, लेकिन उनकी विरासत को उसी अनुपात में सम्मान नहीं दिया।  राजनीतिक उपेक्षा का मुद्दा केवल परिवार तक सीमित नहीं है। डॉ. परमार की जन्मस्थली चनालग (बागथन क्षेत्र) आज भी अपेक्षित पहचान और विकास की राह देख रही है। दशकों बाद भी यहां उनके नाम पर एक भव्य संग्रहालय का सपना अधूरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस नेता ने हिमाचल की नींव रखी, उसकी जन्मस्थली को प्रदेश के प्रमुख विरासत स्थलों में शामिल किया जाना चाहिए था।
    डॉ. परमार के पुत्र एवं पूर्व विधायक कुश परमार भी अपने राजनीतिक जीवन के बाद अपेक्षित सम्मान नहीं पा सके। वहीं उनके पौत्र आनंद परमार वर्तमान में जिला सिरमौर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी बोर्ड या निगम में जिम्मेदारी नहीं मिली।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
    • सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
    • साल में एक दिन ‘हिमाचल निर्माता’ का गुणगान, बाकी 364 दिन परिवार राजनीतिक उपेक्षा का शिकार!
    • फसल बीमा योजना के तहत 15 अगस्त तक करवाएं बीमा
    • हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.