नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रियासतकाल से नाहन में चली आ रही भगवान वामन द्वादशी मेले की परंपरा इस वर्ष नए स्वरूप में आगे बढ़ेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पहली बार यह ऐतिहासिक मेला पक्के तालाब के बजाय नाहन के चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा। 18 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले के लिए नाहन नगर परिषद से चौगान मैदान की स्वीकृति भी प्राप्त कर ली गई है। मंदिर ठाकुरद्वारा रघुनाथ जी ट्रस्ट नाहन की बैठक अध्यक्ष महिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ट्रस्ट के सचिव नितिन बैरागी सहित धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में चौगान मैदान में मेले के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसे श्रद्धालुओं की सुविधा तथा शहर की व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया गया। हालांकि मेले का स्थान बदलेगा, लेकिन भगवान वामन द्वादशी से जुड़ी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराएं पूरी तरह कायम रहेंगी। भगवान की पालकियों का भ्रमण और पालकी तैराने की परंपरा पूर्व निर्धारित विधि-विधान के अनुसार ही निभाई जाएगी। चौगान मैदान में मेले की वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ पालकियों के विश्राम और श्रद्धालुओं के दर्शन की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
Breakng
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
Sunday, September 27
