नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नेशनल हाइवे चंडीगढ़ देहरादून पर नवोदय विद्यालय के नजदीक एक ओवर लोड रेत से भरा ट्रक फंसने से कई घण्टे जाम लगा रहा इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक का 22 हजार का चालान काटा गया है। पुलिस ट्राला और उसमें लदी रेत को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम नाहन से सूचना मिली थी कि नवोदय विद्यालय के पास एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर जाम लगा हुआ है। सूचना मिलने पर एएसआई जसविंदर पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।
जिले के एसपी के एनएस नेगी ने बताया कि ट्रक नंबर HR45E-3236 सड़क के बीचों-बीच तिरछा खड़ा मिला। हाइवे पूरी तरह बंद था। एसपी ने बताया कि मौके पर ट्राला चालक समीर खान निवासी मंडोपुर, तहसील रामपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश भी मौजूद था। पुलिस के अनुसार सड़क बंद होने के बावजूद चालक यातायात बहाल करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा था। ट्राला के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिससे आम लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। नेगी ने बताया कि पुलिस ने ट्राला को रेत समेत कब्जे में लिया और मौके पर जेसीबी बुलवाई। जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया म
पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद दोनों तरफ से यातायात खुलवाया और जाम में फंसे वाहनों को निकाला।पुलिस के अनुसार सड़क के बीच ट्राला तिरछा खड़ा कर आम आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने का कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत पाया गया है। मामले में चालक समीर खान के खिलाफ थाना सदर नाहन में। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
