Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    सिरमौर

    नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल

    By Himachal VartaAugust 12, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जनसुविधाओं की लगातार हो रही उपेक्षा को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नाहन का अस्पताल सिरमौर जिला का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है, लेकिन कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक की कथित उपेक्षा के कारण अस्पताल की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।
    *दो-दो साल से बंद पड़े ऑपरेशन थिएटर*
    डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर पिछले दो वर्षों से बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल में मरीजों को गंभीर और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, वहां महत्वपूर्ण सेवाएं लंबे समय से ठप पड़ी हैं। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
    *सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड को भी लगा ताला*
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं भी बंद पड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के बाहर  अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और अस्पताल से मरीजों को वहां भेजा जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध होने वाली जांच सुविधा के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़े, इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है।
    *एक्स-रे के लिए घंटों इंतजार, रिपोर्ट देने वाला भी नहीं*
    डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल में एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। आपातकालीन परिस्थितियों में ऐसी स्थिति मरीजों के लिए गंभीर परेशानी पैदा कर सकती हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.