नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त विकास चर्चा प्रभारी एडवोकेट मुकेश शर्मा ने आज सराहां में बैठक का आयोजन कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से आह्वान किया गया कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहित में लिए गए फैसलों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए, ताकि आम जनता को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और आर्थिक सुधारों की वास्तविक जानकारी मिल सके। एडवोकेट मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस वाली सरकार कार्य कर रही है। सरकार ने सत्ता संभालने के बाद कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ग्रामीण विकास, पर्यटन, रोजगार तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने अपनी आय बढ़ाने और अनावश्यक वित्तीय बोझ को कम करने की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। सरकार का लक्ष्य हिमाचल को धीरे-धीरे आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हिमाचल बनाना है।
Breakng
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
Sunday, September 27
