शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बैठक में उन्होंने CBSE स्कूलों के विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म हरे रंग की थीम पर होगी। महिला शिक्षिकाएँ हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक और पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की पैंट-शर्ट पहनेंगे। स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों से रंगा जाएगा। शिक्षकों का पहनावा साफ-सुथरा, शालीन, औपचारिक और पेशेवर होगा। ड्यूटी के दौरान पहचान-पत्र पहनना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि CBSE स्कूलों में आधारभूत ढाँचे और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने 80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये भी जल्द जारी किए जाएंगे। बैठक में विधायक सुरेश कुमार, चंद्र शेखर, नीरज नैय्यर, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Breakng
- नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
- घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
- 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
- आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
- मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को मिला लाभ
- युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की द्वितीय तिमाही बैठक आयोजित
Thursday, September 10
