नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित देनदारी और अधिकारों को लेकर प्रदेश भर में जन-जागरण अभियान पेंशनरों के हक की आवाज गांव-गांव तक पहुंचा चुकी 6 सदस्यीय कमेटी का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा की अध्यक्षता में यह समिति किन्नौर, काजा, रामपुर बुशैहर, कोटखाई, जुबल, रोहडू, छौवारा व डोडरा- क्वार, जिला शिमला के ग्रामीण (कोहबाग), सोलन के बाद सातवें चरण में आज जिला सिरमौर के नाहन पहुंची! आज जिला सोलन पेन्शनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक जिला संयोजक ओ एल चौहान की अध्यक्षता में रानी ताल में हुई! इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए! इन दिनों प्रदेश के विभिन्न ज़िलों व खंडो में जनजागरण अभियान चल रहा है!जिसके तहत पेंशनर्स को जागरूक किया जा रहा है! ये जनजागरण तब तक जारी रहेगा जब तक पेंशनर्स की सभी देन दारिया चुकता नहीं की जाती! अपने सम्बोधन में ओ एल चौहान ने कहा की आने वाले समय में भी सभी ब्लाक की बैठकों का आयोजन की जाएगी! बैठक को PWA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर, सचिवालय पेन्शनर प्रधान मदन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त कियें! महासचिव भूपराम वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश के 18 विभिन्न संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व मे निर्णय लिया था जिसमें प्रदेश भर में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया था !
Breakng
- जबतक सरकार पेंशनर्स की देनदारी अदा नहीं करती जन जागरण अभियान चलता रहेगा : ओ एल चौहान
- एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
- अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
- शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
- सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
Sunday, October 25
