Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
    • शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
    • सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
    • पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
    सिरमौर

    अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी

    By Himachal VartaOctober 24, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज नाहन ने जिला स्तरीय मेजर गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के इतिहास में पहली बार ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा के निरंतर प्रयासों, कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धियाँ हासिल कीं। हैंडबॉल और टेबल टेनिस में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूडो, फुटबॉल और कुश्ती में प्रथम उपविजेता स्थान हासिल किया। इन सभी खेलों में अर्जित अंकों के आधार पर विद्यालय को ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री अजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले दो वर्षों से उनके निरंतर प्रयासों, अनुशासन, समर्पण और वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण के कारण विद्यालय के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार आया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अजय शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने, उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में विशेष योगदान दिया है। अजय शर्मा के विद्यालय में आने के बाद खेल गतिविधियों को नई दिशा मिली है। उनके प्रयासों से बॉयज स्कूल नाहन की पहचान एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में उभरकर सामने आई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
    • शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
    • सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
    • पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.