हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों पर नालियों के निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 सितंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैड़-भगेटू सड़क पर नालियों के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क या मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
Breakng
- नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
- घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
- 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
- आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
- मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को मिला लाभ
- युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की द्वितीय तिमाही बैठक आयोजित
Thursday, September 10
