नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ददाहू बाजार में दो युवकों के बीच सुबह हुई बहस का मामला दोपहर में कथित मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अपने दोस्त के साथ बाजार आया था, जहां तीन युवक उसके पास पहुंचे। सुबह हुए विवाद को लेकर दोबारा कहासुनी हुई और जब वह वहां से जाने लगा तो उसका रास्ता रोककर मारपीट की गई। घटना में युवक को चोटें आई हैं और रेणुका जी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कल्याड़ी निवासी भरत सिंह ने शिकायत दी है कि 22 अक्टूबर की सुबह ददाहू बाजार में उसकी संदीप के साथ बहस हुई थी। इसके बाद वह अपने घर वापस चला गया। दिन में भरत अपने दोस्त सचिन के साथ दोबारा ददाहू बाजार आया। शिकायत के अनुसार करीब तीन बजे वह बाजार में एक दुकान के पास खड़ा था, तभी संदीप अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संदीप ने सुबह हुए झगड़े को लेकर उससे सवाल किया। इसके बाद जब भरत वहां से जाने लगा तो उसका रास्ता रोक लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। भरत ने इस घटना में चोटें आने की बात कही है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
Breakng
- ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
- सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
- पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- व्यापार में मंदी से उबरने नाहन से सालासर धाम पहुंच, बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 24
