नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बीती रात नाहन के एसडीएम राजीव सँख्यान को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर धमकी देते हुए कहा कि अगर 25 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित होने वाला शोभायात्रा का रूट बदला गया तो आपके अंजाम बुरा होगा।एसडीएम के आदेशों पर पुलिस।स्टेशन नाहन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी सिरमौर ने बताया कि 24 अक्टूबर को उप-मंडलाधिकारी, नाहन द्वारा पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज करवाया कि रात करीब 08:37 बजे उनके मोबाईल नंबर पर एक मोबाईल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी कि यदि कल दिनांक 25.10.2026 को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस का रूट बदला गया तो अंजाम बुरा होगा। एसपी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में धारा 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने ने बताया कि नाहन शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा वाल्मीकि जयंती जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कॉल करने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच व कॉल डिटेल का विश्लेषण किया जा रहा है। जिला पुलिस किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने या सरकारी अधिकारी को धमकाने का प्रयास करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी ।
Breakng
- आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
- कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
- 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- गणित के भय से आनंदमय शिक्षण तक, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
- जबतक सरकार पेंशनर्स की देनदारी अदा नहीं करती जन जागरण अभियान चलता रहेगा : ओ एल चौहान
- एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
Sunday, October 25
