Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
    • कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
    • 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • गणित के भय से आनंदमय शिक्षण तक, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
    • जबतक सरकार पेंशनर्स की देनदारी अदा नहीं करती जन जागरण अभियान चलता रहेगा : ओ एल चौहान
    • एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
    सोलन

    कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक

    By Himachal VartaOctober 25, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में खेती के मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि मशीनरी पोर्टल को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पुनः सक्रिय किया जा रहा है। यह पोर्टल 25 अक्तूूबर, 2026 को दोपहर 12.00 बजे से 29 अक्तूूबर, 2026 तक सक्रिय रहेगा। यह जानकारी कृषि विभाग सोलन के उप निदेशक अजब नेगी ने दी।
    अजब नेगी ने कहा कि किसान इस पोर्टल पर 25 अक्तूबर, 2026 की दोपहर 12.00 बजे से 29 अक्तूूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके उपरांत 30 अक्तूबर, 2026 को पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थी किसानों का सम्बन्धित उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि कि लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।
    अजब नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेती के मशीनीकरण के दृष्टिगत आधुनिक मशीनरी एवं विकसित उपकरणों के प्रयोग बढ़ावा दे रही है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को वृहद स्तर पर पावर टिलर, पावर वीडर सहित विभिन्न कृषि उपकरण उपदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित हो सकंे।
    उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश कृषि अभियान्त्रिकी उप मिशन के तहत किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल agrimachinery.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    उप निदेशक ने किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन करें तथा कृषि मशीनरी खरीदते समय केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्म एवं स्वीकृत मॉडल का ही चयन करें, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
    • कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
    • 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • गणित के भय से आनंदमय शिक्षण तक, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
    • जबतक सरकार पेंशनर्स की देनदारी अदा नहीं करती जन जागरण अभियान चलता रहेगा : ओ एल चौहान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.