नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला सिरमौर शमशेर सिंह ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्हें उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त राशन की गुणवत्ता में कमी या निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने संबंधी कोई शिकायत हो तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 अथवा दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। विभाग द्वारा शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत उपभोक्ताओं को अनुदानित दरों पर जिले में कार्यरत 380 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को अनुदानित दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा खाद्यान्नों विशेषकर गेहूं के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा हर माह निगम के थोक गोदामों तथा जिले में कार्यरत 12 आटा मिलों से आटे के नमूने एकत्रित कर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की शिमला स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
Breakng
- आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
- कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
- 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- गणित के भय से आनंदमय शिक्षण तक, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
- जबतक सरकार पेंशनर्स की देनदारी अदा नहीं करती जन जागरण अभियान चलता रहेगा : ओ एल चौहान
- एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
Sunday, October 25
