नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में सोमवार को एक दंपति की मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के मयोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे पति-पत्नी मृत पाए गए। घटना के बाद दंपति के दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अजय उर्फ परमील पुत्र स्वर्गीय भाग सिंह निवासी गांव कोटला मांगन, डाकघर काथली भरण तथा 33 वर्षीय ममता पुत्री स्वर्गीय जगमोहन सिंह निवासी गांव बाग धमनिया, डाकघर डिंबर, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों राजगढ़ क्षेत्र के निवासी थे और मयोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, घटना का पता चलने पर बच्चों ने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्राम पंचायत कोठिया जाजर की प्रधान ममता कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दंपति मयोग गांव में किराये के कमरे में रह रहा था। उन्होंने बताया कि दंपति के दो बेटे हैं। दंपति की मौत के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।मामले की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर के अश्विनी नवरात्रों का एसडीएम राजीव सांख्यान ने विधिवत समापन किया
- त्रिलोकपुर नवरात्र मेले में मां बाला सुंदरी के दरबार में बरसा चढ़ावा, 1.67 करोड़ नकद के साथ 21 किलो चांदी और 28 तोले सोना अर्पित
- जन समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आवश्यक अधोसंरचना के विकास पर बल दे रही प्रदेश सरकार- डॉ. शांडिल
- राजगढ़ में किराए के कमरे में दंपति के शव मिले, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
- आजादी के 79 साल बाद पहुंची HRTC बस, ग्रामीणों ने किया चालक-परिचालक का स्वागत
- महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ. राजीव बिंदल
Monday, October 26
