Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ में किराए के कमरे में दंपति के शव मिले, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
    • आजादी के 79 साल बाद पहुंची HRTC बस, ग्रामीणों ने किया चालक-परिचालक का स्वागत
    • महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ. राजीव बिंदल
    • आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
    • कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
    • 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ में किराए के कमरे में दंपति के शव मिले, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
    सिरमौर

    राजगढ़ में किराए के कमरे में दंपति के शव मिले, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    By Himachal VartaOctober 26, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में सोमवार को एक दंपति की मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के मयोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे पति-पत्नी मृत पाए गए। घटना के बाद दंपति के दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अजय उर्फ परमील पुत्र स्वर्गीय भाग सिंह निवासी गांव कोटला मांगन, डाकघर काथली भरण तथा 33 वर्षीय ममता पुत्री स्वर्गीय जगमोहन सिंह निवासी गांव बाग धमनिया, डाकघर डिंबर, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों राजगढ़ क्षेत्र के निवासी थे और मयोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, घटना का पता चलने पर बच्चों ने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्राम पंचायत कोठिया जाजर की प्रधान ममता कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दंपति मयोग गांव में किराये के कमरे में रह रहा था। उन्होंने बताया कि दंपति के दो बेटे हैं। दंपति की मौत के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।मामले की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ में किराए के कमरे में दंपति के शव मिले, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
    • आजादी के 79 साल बाद पहुंची HRTC बस, ग्रामीणों ने किया चालक-परिचालक का स्वागत
    • महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ. राजीव बिंदल
    • आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
    • कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.