नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा राजबन क्षेत्र में किशनकोट के पास हुआ, जहां बाइक आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, जबकि घायल युवक का उपचार जारी है। मृतक की पहचान विकेश (26) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी, राजबन के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान किशनकोट के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से टकरा गई।बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- लोक संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य- संजय अवस्थी
- 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में 395 महिला अभ्यर्थी ने शारीरिक प्रवीणता परीक्षा पास की कुल 856 ने दी परीक्षा
- करवा चौथ पर मेहंदी के रंगों के बीच स्वावलंबन पर उपमा धीमान ने प्रशिक्षित युवतियों को दिया हुनर दिखाने का मंच
- पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
- नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
Wednesday, October 28
