नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की पुलिस लाईन नाहन मे महिला व पुरुष के आरक्षी पद हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एम एस अंजुम आरा की अध्यक्षता मे शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा हेतु पुलिस भर्ती का आयोजन दिनांक 27/10/26 से दिनांक 05/11/ 26 तक क़िया जा रहा है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए के दिनांक 27/10/26 से 30/10/26 तक महिला अभ्यर्थीयों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा आयोजित की जा रही है । सिरमौर जिला की कुल 3314 महिला अभ्यर्थीयों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती हेतु कॉल लैटर जारी किये गए है । नेगी ने बताया कि आज जिला सिरमौर की कुल 1014 महिला अभ्यर्थीयों को भर्ती हेतु कॉल लैटर जरी किये गए थे । जिनमे से कुल 856 महिला अभ्यर्थीयों ने भाग लिया । जिसमे से कुल 395 महिला अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा पास करने में सफल हुई है ।
Breakng
- नाहन में 395 महिला अभ्यर्थी ने शारीरिक प्रवीणता परीक्षा पास की कुल 856 ने दी परीक्षा
- करवा चौथ पर मेहंदी के रंगों के बीच स्वावलंबन पर उपमा धीमान ने प्रशिक्षित युवतियों को दिया हुनर दिखाने का मंच
- पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
- नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
- दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक आदेश
- शिलाई विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं का हो रहा विस्तार- हर्षवर्धन चौहान
Wednesday, October 28
