Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
    • नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
    • दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक आदेश
    • शिलाई विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं का हो रहा विस्तार- हर्षवर्धन चौहान
    • महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर के अश्विनी नवरात्रों का एसडीएम राजीव सांख्यान ने विधिवत समापन किया
    • त्रिलोकपुर नवरात्र मेले में मां बाला सुंदरी के दरबार में बरसा चढ़ावा, 1.67 करोड़ नकद के साथ 21 किलो चांदी और 28 तोले सोना अर्पित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
    सिरमौर

    पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

    By Himachal VartaOctober 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा राजबन क्षेत्र में किशनकोट के पास हुआ, जहां बाइक आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, जबकि घायल युवक का उपचार जारी है। मृतक की पहचान विकेश (26) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी, राजबन के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान किशनकोट के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से टकरा गई।बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
    • नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
    • दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक आदेश
    • शिलाई विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं का हो रहा विस्तार- हर्षवर्धन चौहान
    • महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर के अश्विनी नवरात्रों का एसडीएम राजीव सांख्यान ने विधिवत समापन किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.