Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी
    • पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला- नीलम दुल्टा
    • एवीएन स्कूल के 10वीं और 12वीं के 30 मेधावियों ने छात्रवृत्ति सूची में बनाई जगह
    • बैंक से 50 हजार निकालकर घर पहुंचे बुजुर्ग, गेट पर ही जेब से नकदी गायब
    • मंडोली स्कूल के पास बनेगी रिटेनिंग वॉल, सड़क पर लगेंगे क्रैश बैरियर, राजीव ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • 04 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, November 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बैंक से 50 हजार निकालकर घर पहुंचे बुजुर्ग, गेट पर ही जेब से नकदी गायब
    सिरमौर

    बैंक से 50 हजार निकालकर घर पहुंचे बुजुर्ग, गेट पर ही जेब से नकदी गायब

    By Himachal VartaNovember 3, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बैंक से नकदी निकालकर घर लौट रहे हैं तो सतर्क रहिए! हो सकता है कि बैंक से निकलते ही कोई आपकी रेकी कर रहा हो। नाहन में 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई 50 हजार रुपये की चोरी की घटना ने शहर में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि दो से तीन युवक बैंक से ही बुजुर्ग का पीछा कर रहे थे और घर के गेट पर मौका मिलते ही उनकी जेब से नकदी निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद अब बैंक से नकदी निकालने वाले बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    मामला नाहन के जैन मंदिर के समीप रहने वाले विजय कुमार जैन का है। उन्होंने 3 नवंबर को डीएसपी मुख्यालय को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच और आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 2 नवंबर सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और नकदी अपनी पैंट की दाहिनी जेब में रख ली। विजय जैन के मुताबिक, बैंक से निकलने के बाद वह दिल्ली गेट, बड़ा चौक होते हुए जैन बाजार वाली गली से अपने घर पहुंचे। इस दौरान दो से तीन युवक कभी आगे तो कभी पीछे चलते हुए उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह घर के गेट पर ताला खोलने लगे, दो युवक उनके नजदीक आ गए। इसी बीच किसी ने उनकी दाहिनी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार, वारदात के दौरान एक युवक ने उनसे बस स्टैंड जाने का रास्ता भी पूछा। उन्होंने युवक को रास्ता बता दिया और इसके बाद युवक वहां से चले गए। घर पहुंचने के करीब एक घंटे बाद जब उन्हें नकदी की याद आई तो जेब से रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की और बैंक जाकर भी जानकारी जुटाई
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी
    • पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला- नीलम दुल्टा
    • एवीएन स्कूल के 10वीं और 12वीं के 30 मेधावियों ने छात्रवृत्ति सूची में बनाई जगह
    • बैंक से 50 हजार निकालकर घर पहुंचे बुजुर्ग, गेट पर ही जेब से नकदी गायब
    • मंडोली स्कूल के पास बनेगी रिटेनिंग वॉल, सड़क पर लगेंगे क्रैश बैरियर, राजीव ठाकुर ने किया निरीक्षण
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.