नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के संगड़ाह शिक्षा खंड की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडोली में सोमवार को शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने शैक्षणिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई और सामान्य ज्ञान का स्तर संतोषजनक पाया गया। वहीं, स्कूल के समीप से गुजरने वाले माइन के भारी वाहनों से विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय भवन को संभावित खतरे का भी निरीक्षण किया गया।जिलाधीश की ओर से गठित कमेटी के तहत किए गए इस निरीक्षण में डीएसपी संगड़ाह और जिला सिरमौर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) भी मौजूद रहे। जांच के दौरान स्कूल परिसर की ओर सड़क किनारे रिटेनिंग वॉल बनाने, कच्ची सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने और सड़क पर क्रैश बैरियर स्थापित करने की आवश्यकता सामने आई। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता को तीन दिन के भीतर मौके पर पहुंचकर इन तीनों कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एस्टीमेट तैयार होने के बाद प्रस्ताव एसडीएम संगड़ाह के माध्यम से जिलाधीश को भेजा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य करवाए जा सकें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड भी जांचे गए। इसमें रोड सेफ्टी क्लब, इको क्लब, यौन उत्पीड़न शिकायत समिति, विभिन्न दिवसों के आयोजन और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठकों से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि स्कूल में सभी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित हो रही हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से संजोने की आवश्यकता है।
Breakng
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को लेकर रेणुका घाट पर प्रतिदिन होगी माँ रेणुका की आरती
- रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
- हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
- तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त
Wednesday, November 4
