Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को लेकर रेणुका घाट पर प्रतिदिन होगी माँ रेणुका की आरती
    • रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
    • हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
    • तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, November 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला- नीलम दुल्टा
    सोलन

    पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला- नीलम दुल्टा

    By Himachal VartaNovember 3, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग की अतिरिक्त निदेशक नीलम दुल्टा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और इनके माध्यम से ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को पूर्ण करने में सहायता मिलती है।
    जिला परिषद सोलन की अध्यक्ष शीला कुमारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
    नीलम दुल्टा आज सोलन में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के लिए आयोजित चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहीं थीं।
    उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास में नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप प्रधानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग पंचायतों के विकास कार्यों में करने का आह्वान किया।
    नीलम दुल्टा ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है।
    जिला परिषद की अध्यक्ष शीला कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों का यह दायित्व है कि राजनीतिक द्वेष भावना से कार्य न करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें।
    जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर राणा ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायती राज की कार्य प्रणाली व पंचायती राज अधिनियम के 73वें संशोधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक रमेश शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन, ग्राम सभा की भूमिका तथा पंचायतों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने, पंचायत अभिलेखों के उचित रखरखाव तथा स्थानीय स्तर पर जन समस्याओं के समाधान में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर अंकेक्षक विनोद कुमार ने पंचायत अंकेक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के पंचायत संसाधन केंद्र, सोलन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में विकास खण्ड कुनिहार की 33 नव-निर्वाचित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप-प्रधानों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को लेकर रेणुका घाट पर प्रतिदिन होगी माँ रेणुका की आरती
    • रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
    • हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.