Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को लेकर रेणुका घाट पर प्रतिदिन होगी माँ रेणुका की आरती
    • रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
    • हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
    • तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, November 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
    सिरमौर

    हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए

    By Himachal VartaNovember 4, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाब्बन में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस  कार्यक्रम के तहत 2 से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण का संचालन उद्योग विभाग ने किया, जबकि क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआईटीकॉन लिमिटेड ने निभाई।
    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषि आधारित व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का व्यावसायिक उपयोग करने और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उन्हें व्यवसाय की योजना तैयार करने, उत्पादों की मार्केटिंग, बाजार की मांग को समझने तथा व्यवसाय प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसान और स्वयं सहायता समूह केवल कृषि उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि अपने उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर उन्हें बाजार तक पहुंचाएं। इससे ग्रामीण स्तर पर छोटे उद्यम विकसित करने और आय के अतिरिक्त स्रोत तैयार करने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। प्रतिभागियों को उद्यम स्थापित करने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण और वित्तीय सहायता से जुड़ी जानकारियां भी प्रदान की गईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उद्यमिता के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को लेकर रेणुका घाट पर प्रतिदिन होगी माँ रेणुका की आरती
    • रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
    • हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.