नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ)जिला सिरमौर में नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे-907ए पर लादू के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों को इसका पता चला। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। जानकारी के अनुसार बनेठी पंचायत के पूर्व उपप्रधान राजकुमार ठाकुर को ग्रामीणों ने हाईवे के किनारे जंगल से दुर्गंध आने की सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत नाहन सदर पुलिस थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस दुर्घटना के साथ-साथ हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। साक्ष्यों की सुरक्षा के मद्देनजर शव को फिलहाल घटनास्थल से नहीं हटाया गया है। मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार शाम ग्रामीणों के माध्यम से लादू के जंगल में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है।
Breakng
- संगड़ाह में होम गार्ड के जवान के सिर पर मारा पत्थर, घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
- नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव
- राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
- एचआरटीसी की सर्विस पर विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
- दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
- महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
Sunday, November 8
