नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में HRTC की बस सेवाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। चंडीगढ़ से नाहन आने वाले यात्रियों को टिकट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आरोप हैं कि देहरादून और हरिद्वार जाने वाली सवारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि नाहन आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे।मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश शहर मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ से नाहन आने वाली सवारियों को टिकट लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, देहरादून और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दिए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी चंडीगढ़ बस अड्डा में नाहन आने वाली सवारियों को घण्टों इंतजार करना पड़ा और वहां पर तैनात एचटीसी स्टाफ भी सवारी के साथ बदतमीजी पर उतर आया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रम वर्मा का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
Breakng
- राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
- एचआरटीसी की सर्विस पर विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
- दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
- महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
- पुरुवाला में 291 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी धरा
- अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली व कार्ड के साथ कई प्रतिभाएं दिखाई
Saturday, November 7
