नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पुरुवाला टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 291 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान पुरुवाला डोबरी नहर रोड़ पर गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला डा0 गोरखुवाला तह0 पावंटा साहिब जिला सिरमौर के कब्जे से कुल 291 ग्राम गांजा बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
Breakng
- दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
- महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
- पुरुवाला में 291 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी धरा
- अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली व कार्ड के साथ कई प्रतिभाएं दिखाई
- दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
- डुंगाघाट में खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, 10 घायल
Friday, November 6
