Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
    • महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
    • पुरुवाला में 291 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी धरा
    • अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली व कार्ड के साथ कई प्रतिभाएं दिखाई
    • दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
    • डुंगाघाट में खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, 10 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, November 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
    सिरमौर

    दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

    By Himachal VartaNovember 6, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-दून वैली स्कूल भट्टनवाली ने अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने रग्बी, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल सहित जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग की छात्राओं ने दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, स्कूल के चार होनहार खिलाड़ी नोशी, निकुंज, वेदांश और दिव्यांश राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी पांडे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। समारोह में खिलाड़ियों की सफलता के पीछे अभिभावकों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रत्येक उपलब्धि उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
    • महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
    • पुरुवाला में 291 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी धरा
    • अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली व कार्ड के साथ कई प्रतिभाएं दिखाई
    • दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.