नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ):-जिले के संगड़ाह क्षेत्र में डयूटी पर तैनात एक होम गार्ड के सिर पर मारा पत्थर कर घायल कर देने का मामला जवान की शिकायत पर दर्ज किया गया है।एसपी सिरमौर एनएस नेगी बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह में धर्मपाल पुत्र जिया लाल निवासी गांव डेबरघाट, डाकघर भुजौण्ड, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर उम्र 55 वर्ष ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह वर्तमान में पुलिस थाना संगड़ाह में गृह रक्षक के पद पर सामान्य ड्यूटी पर तैनात है। आज सुबह करीब 8:35 बजे जब वह काली मिट्टी, संगड़ाह बाजार से चाय पीकर वापस पुलिस थाना जा रहा था, तो रास्ते में अनिल पुत्र उदय सिंह निवासी गांव व डाकघर सियूं, तहसील संगड़ाह ने बिना किसी कारण उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। एसपी ने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह में अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी जांच जारी है।
Breakng
- संगड़ाह में होम गार्ड के जवान के सिर पर मारा पत्थर, घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
- नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव
- राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
- एचआरटीसी की सर्विस पर विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
- दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
- महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
Sunday, November 8
