सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा लोगों के लम्बे समय से चल रहे विवादों से राहत दिलाने के लिए सोलन ज़िला में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान’ आरम्भ किया गया है। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रशांत सिंह नेगी ने दी।
प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नासला मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति द्वारा भी यह अभियान ज़िला के सम्बन्धित न्यायालयों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत ऐसे मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें पक्षकार आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विवाह सम्बन्धी विवाद, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद तथा ऋण वसूली से जुड़े मामलों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विभाजन और बेदखली मुकदमों, भूमि अधिग्रहण तथा अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों को भी मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रशांत सिंह नेगी ने कहा किइस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को विवादों के वैकल्पिक समाधान की ओर प्रेरित करना तथा लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना है।
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता में दोनों पक्ष एक प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति से विवाद सुलझाते हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि लंबित मामलों को शीघ्र सुलझाने के लिए मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय दूरभाषनम्बर 01792-220713 याटोलफ्रीनम्बर 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Breakng
- बघाट टैक्सी यूनियन की आम सभा एवं चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
- लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्णः एकता कापटा
- जिम्मेदार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार -रमेश शर्मा
- अब निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन शमशेर स्कूल नाहन में
- मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान’ के तहत निपटाएं लम्बित मामले-प्रशांत सिंह नेगी
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में बाल दिवस पर विशेष आयोजन, नेहरू के आदर्शों को किया याद
Monday, November 16
