Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    • एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    • मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
    • पांवटा में ट्रक के टायर तले आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
    • चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ।
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, November 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    सिरमौर

    एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    By Himachal VartaNovember 21, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेम राज भारद्वाज उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें प्रतियोगिता की गतिविधियों और आयोजन से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, आयोजन समिति के सदस्य, खेल प्रेमी तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। दूसरे दिन का पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय ढलियारा और राजकीय महाविद्यालय जुखाला के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही खेल पर अपनी पकड़ बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वी टीम को वापसी का अवसर नहीं दिया। दिन का दूसरा मुकाबला इवनिंग कॉलेज शिमला और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच हुआ। इस मैच में राजकीय महाविद्यालय सोलन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेजी और सटीक शॉट्स का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    • एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    • मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
    • पांवटा में ट्रक के टायर तले आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
    • चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.