श्रीरैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-मेले के शुभारम्भ से पहले उप मुख्यमंत्री ने 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संगड़ाह बस अड्डे तथा 3.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ददाहू बस अड्डे का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों बस अड्डों का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ददाहू से लाना चेता और ददाहू से पांवटा साहिब के लिए एचआरटीसी की दो बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें ददाहू से पांवटा साहिब के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शामिल है।
श्री रेणुका जी पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मेले के शुभारम्भ अवसर पर सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ददाहू से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
