Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, November 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    सोलन

    राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    By Himachal VartaNovember 18, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज दमखड़ी गांव में राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की बीसीसी समन्वयक राधा चौहान एवं स्वास्थ्य शिक्षिका पदमिनी नेगी ने लोगों को नवजात शिशुओं की उचित देखभाल, पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की।
    उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर 28 दिन तक की अवधि नवजात शिशु के जीवन की सबसे संवेदनशील अवधि होती है। इस दौरान शिशुओं की देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शुरुआती दिनों में उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु की उचित देखभाल, पोषण, स्वच्छता एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद, पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए। मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु के लिए अमृत के समान होता है। नवजात शिशुओं को 6 माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए। इस अवधि में पानी, शहद, घुट्टी या अन्य खाद्य पदार्थ देने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि 06 माह पूर्ण होने के बाद स्तनपान जारी रखते हुए बच्चे को पूरक आहार देना शुरू करना चाहिए। दूध पिलाने के बाद बच्चे को कंधे से लगाकर उसकी पीठ पर हल्के हाथ से थपथपाना चाहिए, ताकि वह डकार ले सके।
    उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को उठाते समय हमेशा उसके सिर और गर्दन को उचित सहारा देना चाहिए, क्योंकि इस अवस्था में उसकी गर्दन की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होती हैं। शिशु को हमेशा पीठ के बल सुलाना चाहिए तथा उसके सोने का स्थान साफ, सुरक्षित और समतल होना चाहिए। शिशु को अत्यधिक गर्म कपड़ों या भारी बिस्तर से ढकने से बचना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.