Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, November 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    सिरमौर

    भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन

    By Himachal VartaNovember 19, 2026
    Facebook WhatsApp
    श्रीरैणुकाजी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-मां-बेटे के अटूट प्रेम, सदियों पुरानी देव परंपराओं और धार्मिक आस्था के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का वीरवार को भव्य एवं पारंपरिक अंदाज में शुभारंभ हो गया। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर इस ऐतिहासिक मेले का विधिवत आगाज किया। इस दौरान समूची रेणुका घाटी भगवान परशुराम और माता रेणुका के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। ददाहू खेल मैदान में देव पूजन के साथ मेले के शुभारंभ की धार्मिक रस्में अदा की गईं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देव परंपराओं का निर्वहन करते हुए भगवान परशुराम की पालकी को कंधा लगाया और भव्य देव शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।दोपहर करीब तीन बजे ददाहू खेल मैदान से शुरू हुई देव शोभायात्रा ददाहू बाजार, गिरिपुल, बड़ोन और देवशिला होते हुए रेणुका जी मेला मैदान की ओर रवाना हुई। विभिन्न देवी-देवताओं की सुसज्जित पालकियां, पारंपरिक वाद्य यंत्र, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की थाप ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देव पालकियों के साथ नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम वर्ष में एक बार अपनी माता रेणुका से मिलने इस पवित्र तीर्थ पर आते हैं। मां-बेटे के इसी अलौकिक मिलन की स्मृति में सदियों से अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन किया जाता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.