Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    • एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    • मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
    • पांवटा में ट्रक के टायर तले आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
    • चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ।
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, November 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    सिरमौर

    सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

    By Himachal VartaNovember 21, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के राजगढ़ और खोरोंवाला शिक्षा खंड के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए अंशकालिक आया/हेल्पर के कुल 48 पदों पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए मैसर्स स्काईलाइट मैनपावर एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, डेरा-परोल, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर द्वारा कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि राजगढ़ शिक्षा खंड के 29 पदों के लिए 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में तथा खोरोंवाला शिक्षा खंड के 19 पदों के लिए 26 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 11 बजे कैंपस इंटरव्यू होंगे।
    इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
    उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि और समय पर नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चत करें। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805635402 और 01972-265095 पर संपर्क कर सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    • एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    • मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
    • पांवटा में ट्रक के टायर तले आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
    • चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.