Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश एवं राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा स्रोत: राज्यपाल
    • परंपराओं और देव आस्था के जयघोष के साथ संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला, राज्यपाल ने देवपालकियों को दी विदाई
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, November 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»परंपराओं और देव आस्था के जयघोष के साथ संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला, राज्यपाल ने देवपालकियों को दी विदाई
    सिरमौर

    परंपराओं और देव आस्था के जयघोष के साथ संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला, राज्यपाल ने देवपालकियों को दी विदाई

    By Himachal VartaNovember 24, 2026
    Facebook WhatsApp
    श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और देव आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र सिंह गुप्ता ने परंपरा का निर्वहन करते हुए मेले में पहुंचे विभिन्न देवी-देवताओं की देवपालकियों को विदाई दी। इस दौरान राज्यपाल ने भगवान परशुराम की पालकी को अपने कंधे पर उठाकर श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।
    देवपालकियों की विदाई के साथ ही छह दिनों तक रेणुका घाटी में चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का समापन हुआ। विदाई समारोह के बाद विभिन्न क्षेत्रों से मेले में पहुंची देवपालकियां अपने-अपने मूल स्थानों की ओर रवाना हो गईं। इस दौरान पूरा क्षेत्र ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान परशुराम तथा माता रेणुका के जयकारों से गुंजायमान रहा। देवताओं की विदाई के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भावुकता देखने को मिली। समापन समारोह में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, स्थानीय विधायक विनय कुमार तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल कवींद्र सिंह गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग अपनी सदियों पुरानी परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को आज भी पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ निभा रहे हैं। देवी-देवताओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले जैसे आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी यह दर्शाती है
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश एवं राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा स्रोत: राज्यपाल
    • परंपराओं और देव आस्था के जयघोष के साथ संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला, राज्यपाल ने देवपालकियों को दी विदाई
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.