Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास हो रहे सफल- संजय अवस्थी
    • प्रत्येक छात्र को गुणात्मक एवं रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • डॉ. शांडिल 26 तथा 27 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
    • स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब के पाँच विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
    • पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, November 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत

    By Himachal VartaNovember 25, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा यमुना नदी पर बने नए पुल के समीप पेश आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बायांकुआं निवासी बबलू (30) अपने साथी दीपक (25) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान यमुना नदी के नए पुल के समीप उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से पीछे की ओर जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बबलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद बायांकुआं क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • प्रदेश सरकार के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास हो रहे सफल- संजय अवस्थी
    • प्रत्येक छात्र को गुणात्मक एवं रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • डॉ. शांडिल 26 तथा 27 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
    • स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब के पाँच विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.